BREAKING NEWS
BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2026, 11:38 am
BIG NEWS : नीमच जिले का जीरन क्षेत्र और 22 साल का युवक, जब घर में ही उठाया ये खौफनाक कदम तो इलाके में फैली सनसनी, घटना की सूचना मिलते ही दौड़े परिजन, आनन-फानन में पहुंचाया यहां, फिर पसरा मातम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन क्षेत्र में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय पुत्र तुलसीराम अहिरवार (उम्र 22 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन ने डायल 112 की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीरन पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE