चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना राशमी टीम द्वारा वर्ष 2023 से फरार चल रहे 5 हजार ईनामी वांछित आरोपी को गिरफतार किया है। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित था।

महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ मनीष त्रिपाठी के निर्देशन एवं एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिह के सुपरविजन में थाना राशमी के वर्ष 2023 के एनडीपीएस एक्ट के मामले में वर्ष 2023 से अपनी सकुनत से फरार होकर अपनी पहचान छुपा कर जगह बदल बदल कर फरार चल रहे वांछित आरोपी सुरेश पुत्र नाथु अहीर निवासी देवीपुरा प्रथम थाना राशमी जिला चित्तौडगढ को मुखबीर की सुचना पर थानाधिकारी रतन सिह पुनि व पुलिस जाप्ता थाना राशमी के कानि. मनोज कुमार, अर्जुनलाल, सुमित, सीओ कार्यालय गंगरार के कानि.रामसिह व विधाधर द्वारा गोराजी चौराया रूद से नियमानुसार डिटेन किया जाकर गिरफतार किया गया।
