गरोठ। पुलिस ने बीती रात 8 लेन के पास से मादक पदार्थों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अल्फाजोलम की गोलियां बरामद हुई हैं।
थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि मौके से कुल 4,800 अल्फाजोलम गोलियां जप्त की गईं और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अल्फाजोलम की गोलियों को बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
पुलिस के अनुसार, अल्फाजोलम का दुरुपयोग कई बार एमडी में टांके के तौर पर मिलाने या अन्य नशीली गतिविधियों में भी किया जाता है। मामले की आगे की जांच जारी है।