मंदसौर। जिले के पिपलिया मंडी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे की जान बाल-बाल बची। घटना में थोड़ी सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती थी, लेकिन वाहन चालक की सतर्कता ने समय रहते ब्रेक लगाकर बचा लिया।

स्कूटी पर मासूम
एक युवक स्कूटी चला रहा था और उसके आगे बच्चा बैठा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा सड़क पर गिर गया। बच्चा उसी समय सड़क पर गिरा जब सामने से लोडिंग वाहन गुजर रहा था। वाहन के टायरों से वह केवल कुछ इंच दूर बचा। लोडिंग वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो-
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य दिखाता है कि सड़क पर थोड़ी भी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है।
