BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 2:18 pm
BIG NEWS : ज्वाइनिंग न मिलने पर मौत को लगाया गले, सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदा कर्मचारी, पहले टीनशेड फिर जमीन पर गिरने से हुआ लहूलुहान, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से कूदे कर्मचारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक का ट्रांसफर दूसरे विभाग में किये जाने के बाद ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही थी। जिससे तंग आकर यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


दरअसल, ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में माली के पद पर काम करने वाले कर्मचारी अंगद जाटव की मौत हो गई। अंगद ने विश्विद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके चलते पहले टीनशेड फिर जमीन पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में अंगद को पहले निजी अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अंगद ने दम तोड़ दिया।


परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों का आरोप है कि सेंट्रल लाइब्रेरी से भाषा अध्यन विभाग में अंगद का ट्रांसफर हो गया था, लेकिन 19 दिन से वब ज्वाइनिंग के लिए परेशान हो रहा था। ऐसे में तंग आकर आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाया। परिजनों ने विश्विद्यालय से मृतक की बेटी गायत्री को नौकरी देने और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं घटना पर विश्विद्यालय ने भी संज्ञान लिया है। कुलगुरु के निर्देश पर मृतक अंगद के ट्रांसफर के बाद ज्वाइनिंग न दिए जाने जैसे गंभीर आरोपों पर रिपोर्ट तलब की है। फिलहाल विश्विद्यालय थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE