BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 7:14 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दिनदहाड़े नकबजनी का खुलासा, सुनार से गलाया हुआ सोना-चांदी बरामद, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कस्बा निम्बाहेडा में विगत दिनों दिन दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात में चोरी का माल खरीदने वाले सुनार से खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद किया है। मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार व एक बाल अपचारी डिटेन को डिटेन किया था। वहीं 150 फिट गहरे कुएं से चोरी का माल आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बरामद किया था।


जिला पुलिस अधीक्षक चित्तोडगढ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 13 फरवरी को कौशल्या नगर स्थित मकान से अलमारी में रखी सोने की चुड़ी वजनी 04 तोला, कान की बाली 02 तोला तथा बाहर रखा सामान स्पीकर, घड़ी तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी को अज्ञात लोग चोरी कर ले जाने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने पूर्व में माल खरीदने वाले सोनी सहित तीन आरोपियों को गिरफतार व एक बाल अपचारी डिटेन को डिटेन किया था व 150 फिट गहरे कुएं से चोरी का माल आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बरामद किया था।


आरोपी सूयज पुत्र सुभाष राजपूत उम्र 35 साल निवासी नीमकाथाना छावनी (संतोषी माता मंदिर के पीछे), थाना कोतवाली नीमकाथाना जिला सीकर द्वारा पुलिस पूछताछ में माल को गलाकर खुर्द बुर्द कर देना बताया। सूयज (सुनार) का माननीय न्यायाय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर नीमकाथाना सीकर से प्रकरण का खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद कर जब्त किया गया। प्रकरण में मंगलवार को आरोपी राजु उर्फ कालु बागरी व राहुल बावरी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। प्रकरण में गिरफतार शुदा/डिटेन शुदा आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे है।


थाना कोतवाली निम्बाहेडा की पुलिस टीम- एएसआई सूरज कुमार, हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. राकेश, विजय, रणजीत व सुमित कुमार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE