चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आईशर ट्रक से 11.84 टन लाल खैर की अवैध लकड़ी जब्त की। इस कार्रवाई में हरियाणा के ट्रक चालक वसीम और खलासी हासिम को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़, मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार और पुलिस जाप्ता ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक को नीमच की तरफ से रोककर चेक किया।
जांच में पाया गया कि ट्रक में लाल खैर की गिली लकड़ी भरी हुई थी, जिसका कुल वजन 11,840 किग्रा था। आरोपी वसीम (25 वर्ष, रावली, हरियाणा) और हासिम (21 वर्ष, इब्राहिम बास, हरियाणा) के खिलाफ फॉरेस्ट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लकड़ी लाने और ले जाने के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।