BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2026, 10:57 am
BIG NEWS : मंदसौर में फिल्मी अंदाज में वारदात, आरोपी ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम तो क्षेत्र में फैली सनसनी, ना सीसीटीवी और ना ही कोई गवाह, अब खाकी जुटी जांच में, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। शहर के संजीत रोड क्षेत्र में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये लूट लिए। यह वारदात किंगफिशर बार के संचालक की कार के साथ हुई, जिसे दुकान के बाहर खड़ा किया गया था।

जानकारी के अनुसार, संजीत रोड पर बार संचालित करने वाले तुलसीराम ने व्यावसायिक कार्यों के लिए दो अलग-अलग बैंकों से कुल 18 लाख रुपये निकाले थे। इनमें से एक बैंक से 10 लाख और दूसरे बैंक से 8 लाख रुपये निकाले गए थे। राशि को अलग-अलग बैग में रखकर वे अपनी ब्रेजा कार से प्रतिष्ठान पहुंचे।

बताया गया कि तुलसीराम कुछ समय के लिए बार के अंदर चले गए। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने कार के पिछले दाहिने दरवाजे का शीशा तोड़कर उसमें रखा 10 लाख रुपये से भरा बैग चुरा लिया। कार में रखा 8 लाख रुपये का बैग सुरक्षित पाया गया।

सीसीटीवी कैमरे नहीं, जांच में जुटी पुलिस-
घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण वारदात कैमरे में कैद नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

सीएसपी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE