नीमच। वीर सावरकर की 60वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को बघाना तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सुभाष सेना जिला नीमच एवं सावरकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने वीर सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों, त्याग, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
वक्ताओं ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तथा उनके विचार राष्ट्र निर्माण के लिए आज भी मार्गदर्शक हैं।