नीमच। महाराणा बंगला रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित उदय इंटरप्राइजेस दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का माल एवं उपयोगी उपकरण जप्त किया।

पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच केंट पुलिस ने आरोपी दिपक पिता कुलदीप कश्यप, उम्र 24, निवासी ग्राम टटीयाना सरदेडी, थाना चीका, जिला कैथल (हरियाणा) को गिरफ्तार किया।

घटना 22 फरवरी की दरमियानी रात को हुई थी। फरियादी सुदीप बावेल ने बताया कि उनकी दुकान बंद थी, लेकिन 23 फरवरी सुबह पड़ोसी ने दीवार में छेद और शटर उठे होने की सूचना दी। दुकान में जाकर देखा तो कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था और 5,000 रुपये तथा आधार कार्ड चोरी हो चुका था।

पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी फुटेज की जांच और मुखबीर सहयोग से आरोपी का पता लगाया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 4,000 रुपये नगद, लोहे का सब्बल और हथौड़ी जप्त की गई। आरोपी से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों की भी जांच जारी है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि शिवलाल कलमी और थाना नीमचकेंट टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जप्त माल-
- नगदी 4,000 रुपये
- लोहे का सब्बल
- लोहे की हथौड़ी

आरोपी-
- दिपक पिता कुलदीप कश्यप, उम्र 24 साल, ग्राम टटीयाना सरदेडी, थाना चीका, जिला कैथल (हरियाणा)
