खरगोन। लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत भगवानपुरा के लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पंचायतों के निर्माण कार्यों के भुगतान के एवज में ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी।
इंदौर लोकायुक्त की टीम ने डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने ठेकेदार से रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।