BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2026, 5:52 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बिजयपुर थाना पुलिस और अवैध मादक पादर्थ की तस्करी, जब आरोपियों ने लगाया फॉर्च्यूनर कार में टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी..., माजरा देख उड़ गए सबके होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बिजयपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक फॉरच्यूनर कार से अवैध अफीम 28.8 ग्राम एवं एमडी 30.4 ग्राम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह तथा वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी बिजयपुर रामलाल उप निरीक्षक व पुलिस जाप्ता एएसआई रोडूलाल, कानि. मुकेश, जोगेन्द्र, रणजीत व राजुराम द्वारा सांवरियाजी तिराहा सरहद भोपतपुरा पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान तेज गति से आ रही एक संदिग्ध फॉरच्युनर कार को रोकने का ईशारा करने के बावजूद फॉरच्युनर कार का चालक फॉरच्युनर कार को नाकाबन्दी स्थल से निकालने लगा। जिस पर थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा बेरिकेटस लगाकर उक्त कार को रोककर संदिग्ध एवं अवैध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने से कार की तलाशी ली गई चालक व खल्लासी सीट के बिच में हैण्ड रेस्ट के बॉक्स में प्लास्टिक की थैलीयों में अवैध अफीम 28.8 ग्राम एवं एमडी 30.4 ग्राम मिली।

उक्त अवैध मादक पदार्थ व कार को जब्त कर आरोपी 30 वर्षीय कानाराम पुत्र चौखाराम जाट निवासी कपुरीया थाना मतौडा जिला फलोदी व 26 वर्षीय मल्लुनाथ पुत्र प्रेम नाथ सिद्ध निवासी पुनरासर थाना सेरोणा जिला बीकानेर को गिरफतार किया जाकर थाना बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE