BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2026, 1:00 pm
REPORT : अफवाह के आधार पर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति से मारपीट, पुलिस ने सुरक्षित निकालकर कराया उपचार, आरोपियों के विरूद्ध की सख्त कार्रवाई, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। थाना कोतवाली शाजापुर क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को बच्चा चोर समझकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद नामक व्यक्ति, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, क्षेत्र में इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने अफवाह के आधार पर उसे बच्चा चोर समझ लिया और बिना किसी सत्यापन के उसके साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने सुरक्षित निकालकर कराया उपचार-
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को भीड़ से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज-
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान भी की जा रही है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील- 
पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास कर कानून को हाथ में लेना दंडनीय अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या परिस्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिला पुलिस ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE