BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2026, 1:55 pm
BIG NEWS : जिले का निपानिया मेघराज गांव और जमीनी विवाद, जब आरोपियों ने घात लगाकर किया धारदार हथियारों से हमला तो फैली सनसनी, देर रात हुई हिंसा में बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को भी पीटा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के निपानिया मेघराज गांव में जमीन से जुड़े पुराने विवाद ने शुक्रवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। खेत स्थित मकान की ओर बाइक से जा रहे दो युवकों को आधा दर्जन लोगों ने रास्ते में रोककर लाठी एवं धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक के सिर में 8 टांके लगे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक से खेत जा रहे थे, रास्ते में रोका-
जानकारी के अनुसार आदित्य ठाकुर (18) और उनके जीजा संजय ठाकुर (28) शुक्रवार रात निपानिया मेघराज गांव से बाइक द्वारा खेत स्थित मकान की ओर जा रहे थे। गांव के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है कि सोनू, सुगन सिंह, आराम सिंह, हुकम सिंह, भेरू सिंह और राहुल सिंह सहित अन्य लोगों ने दोनों को घेरकर लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों संभल नहीं सके।

बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति को भी पीटा-
घटना के दौरान महेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। महेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें 8 टांके लगाने पड़े। आदित्य ठाकुर के सिर व पैर में चोटें आई हैं, जबकि संजय ठाकुर के सिर, कमर और पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। तीनों घायलों का उपचार कराया गया है।

पुराना जमीन विवाद बना कारण-
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना की वजह जमीन से जुड़ा पुराना विवाद है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी पक्ष एक ही समाज से जुड़े हैं तथा लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

पीड़ितों ने की सख्त कार्रवाई की मांग- 
घायल आदित्य ठाकुर ने आरोप लगाया कि रास्ता रोककर धारदार हथियार से हमला किया गया। वहीं संजय ठाकुर ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि वे केवल बीच-बचाव करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भी निशाना बनाया गया।

पुलिस जांच में जुटी-
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE