BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2026, 12:49 pm
BIG NEWS : प्यार, विवाद और कत्ल! हिस्ट्रीशीटर भय्यू लाला मर्डर केस में आया नया मोड़, पत्नी रूखसाना हुई फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही ताबड़तोड़ दबिश, दो सहयोगी आरोपियों को भेजा जेल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर के हिस्ट्रीशीटर वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी उसकी पत्नी रुखसाना अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि भय्यू लाला की हत्या उसकी पत्नी रुखसाना ने ही की थी। हालांकि खुलासे के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।

दो सहयोगी आरोपी जेल भेजे गए-
हत्याकांड में सहयोगी बताए गए बबलू पठान (साला) और मौसी के बेटे सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से मृतक की गतिविधियों, हत्या की परिस्थितियों और फरार रुखसाना के संभावित ठिकानों के संबंध में पूछताछ की।

श्मशान घाट के पास नाले से बरामद हुई पिस्टल- 
एसआईटी के अनुसार हत्या में इस्तेमाल 0.32 बोर की पिस्टल सलमान ने छिपा दी थी। पुलिस ने ग्राम तितरोद स्थित श्मशान घाट के पास नाले के समीप से उक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
इसके अलावा खून के निशान मिटाने में उपयोग किए गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। वहीं, कुछ दिन पहले घर से बरामद एक अन्य पिस्टल अभी जांच के दायरे में है।

पुलिस दबिश के बाद विवाद, पीछे से मारी गोली-
एसआईटी प्रमुख एडिशनल एसपी हेमलता कुरील के अनुसार पुलिस दबिश के बाद घर में हुए विवाद के दौरान रुखसाना ने भय्यू लाला के सिर के पीछे से गोली मार दी थी। घटना के समय बबलू पठान और सलमान मौके पर मौजूद थे तथा दोनों ने साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। हत्या की वास्तविक वजह रुखसाना की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कई गांवों में दबिश, सुराग नहीं-
एसआईटी टीम लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अब तक सुरजनी, बेलारी, चाचूर्णी और घाटाखेड़ी सहित कई गांवों में छापेमार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

पहले पुलिस पर लगाए थे आरोप-
18 फरवरी को घटना के दिन रुखसाना ने रोते हुए पुलिस पर ही अपने पति की हत्या के आरोप लगाए थे। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और रुपए मांगने के आरोप भी लगाए थे। एसडीओपी दिनेश प्रजापति और टीआई कमलेश प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर सवाल उठे थे। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद मामले ने नया मोड़ लिया और एसआईटी जांच में पत्नी की संलिप्तता सामने आई।

एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया कि रुखसाना की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार प्रयासरत हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE