चित्तौड़गढ़। जिले की साडास थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाईकिल से अवैध अफीम 253 ग्राम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह तथा वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में कार्यवाही थानाधिकारी श्यामाराम पुलिस निरीक्षक व पुलिस जाप्ता हैडकानि. युवराज सिंह, कानि बाबूलाल, मुकेश, राकेश, मखनलाल, अमीनचन्द व निलिख द्वारा जवासिया तालाब की पाल के पास मोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान गांव जवासिया की तरफ से दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर बैठकर आते हुए नजर आए। जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर रूकवाया गया व मोटरसाईकिल चालक को नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम प्रकाश पुत्र नारायण लाल गुर्जर उम्र 29 साल निवासी भाणपी पुलिस थाना साडास जिला चितौडगढ व मोटरसाईकिल के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भैरूलाल पुत्र छीतरमल जाट उम्र 32 साल निवासी मनकडी पुलिस थाना बडलियास जिला भीलवाडा होना बताया। आरोपी प्रकाश गुर्जर के जीन्स की दाईं जेब में एक सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली मिली। उक्त थैली में कुल 253 ग्राम अवैध अफीम होना पाया गया। अवैध अफीम, मोबाईल फोन व मोटरसाईकिल को जब्त किया गया तथा आरोपी प्रकाश गुर्जर व भैरूलाल जाट को गिरफतार किया जाकर थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।
