चितौड़गढ़। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के रविवार को घोषित रिजल्ट में निंबाहेड़ा के जयंत वडारा पुत्र मधु- समरथ वडारा ने सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंकिंग में 10 वाँ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
जयंत की इस सफलता पर एजुकेशन क्षेत्र एवं चार्टर्ड अकाउंटेंसी फील्ड से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।