चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना डूंगला द्वारा नाकाबंदी के दौरान मोटर साईकल सवार एक व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर निगरानी कर धरपकड़ कार्यवाही के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में मुकेश कुमार आरपीएस (प्रोबेशनर) व टीम कानि. लक्ष्मी नारायण, विष्णु कुमार, जितेन्द्र कुमार व मालाराम द्वारा भानाखेडी की तरफ नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर साईकिल पर आता हुआ नजर आया और पुलिस जीप व जाप्ता को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध को पकडा और तलाशी ली तो उसके पास से एक पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा कारतुस 7.65 का मिला। उक्त अवैध पिस्टल व कारतूस को जब्त कर आरोपी 25 वर्षीय नारायण सिंह पुत्र जवान सिंह राजपुत निवासी बाघपुरा थाना डुंगला को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया जायेगा तथा पिस्टल व जिन्दा कारतुस कहाँ से लाया है उस संबंध में पुछताछ की जायेगी।