BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 2, 2026, 6:55 pm
BIG NEWS : ग्राम नानपुरिया का कच्चा रास्ता और काले सोने की तस्करी, जब मुखबिर ने दी खाकी को गुप्त सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी दबिश तो हत्थे चढ़ा रोड़मल, आरोपी के कब्जे से 3.5 किलो अफीम जब्त, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम रतनपुरिया निवासी रोड़मल उर्फ रोडू बंजारा को 3 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
घटना की जानकारी के अनुसार दिनांक 01.03.2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेड़ा मोड़ी से ग्राम नानपुरिया के कच्चे रास्ते पर अवैध मादक पदार्थ का परिवहन हो रहा है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और रोड़मल को प्लास्टिक की थैली में भरी अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मामले में अफीम उपलब्ध कराने वाले निर्भय सिंह उर्फ पप्पु (वह फरार) को भी आरोपी बनाया है। गिरफ्तार आरोपी रोड़मल की उम्र 40 वर्ष है और वह ग्राम रतनपुरिया थाना जावद, जिला नीमच का निवासी है।
जप्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 5,25,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक विकास पटेल और पुलिस टीम चौकी सरवानिया महाराज ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जप्त मादक पदाथ- 
- 03 किलो 500 ग्राम अफीम (दो प्लास्टिक थैलियों में)

गिरफ्तार आरोपी- 
रोड़मल उर्फ रोडू सिंह, पिता लच्छीराम सुरावत, उम्र 40 वर्ष, ग्राम रतनपुरिया, थाना जावद, जिला नीमच (म.प्र.)

फरार आरोपी- 
निर्भय सिंह उर्फ पप्पु, पिता भेरूलाल बावरी, ग्राम खेड़ा मोड़ी, थाना जावद, जिला नीमच (म.प्र.)

सराहनीय कार्य-
पुलिस टीम चौकी सरवानिया महाराज।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE