BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 7:26 pm
NEWS : जंगली जानवरों को पकड़ने वाले पिंजरे में मृत गोवंश के मिलने की घटना का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबौचा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मण्डफिया थाना सर्कल में सरहद गीदाखेडा के सरकारी पडत भूमि में जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गोवंश के मिलने की घटना का पर्दाफाश करते हुए मंडफिया थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को रात्री करीब 09.00 बजे पुलिस थाना मण्डफिया सर्कल के सरहद गीदाखेडा में खटीकों का खेडा बस्ती के पिछे सरकारी पडत भूमि में जंगली जानवरों को पकडने वालें बडे पिंजरें में मृत गोवंश का शव पडा मिलने की सुचना प्राप्त हुई। सूचना पर होलिका दहन ड्यूटीयों में गया पुलिस जाप्ता सीधा घटनास्थल खटीकों का खेडा बस्ती के पिछे सरकारी पडत भूमि पर पहुंचें एवं मौके की स्थिति का आंकलन कर उच्चाधिकारीयों को घटना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। कुछ ही समय में घटनास्थल पर काफी लोग एकत्रित होकर तुरन्त घटना का पर्दाफाश करने के लिए कहने लगे। एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सैन पुलिस निरीक्षक द्वारा थाना मंडफिया से 02 टीमे बनाकर मौके से घटना का पर्दाफाश करने के लिए रवाना किया गया। जिस पर दोनों टीमों द्वारा कस्बा चिकारडा से कस्बा मण्डफिया रोड पर स्थित करीब 40-50 सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध पिकअप वाहन एवं व्यक्तियों के पहचान की गई। जिस पर टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर त्वरित दबिशें दी जाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों 25 वर्षीय पवन हरिजन उर्फ कालु हरिजन पुत्र नारायण हरिजन निवासी हरिजन बस्ती, सूरखण्ड रोड, भादसौडा थाना भादसौडा व 29 वर्षीय विकाश हरिजन पुत्र ओमप्रकाश हरिजन निवासी सरगावं थाना गंगापुर जिला भीलवाडा हाल किराया का मकान शीतला माता चौक, चंदेरिया थाना चंदेरिया जिला चितौडगढ को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को डिटेन किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों व्यक्तियों से वैज्ञानिक दृष्टि से एवं गहनता से पुछताछ की गई तो घटना का पर्दाफाश किया गया।

मामले में गिरफ्तारशुदा व्यक्तियों से गहनता से पुछताछ करने पर ज्ञात आया कि कुल 4-5 व्यक्ति योजना बनाकर घने जंगलों में सरकारी पडत जमीनों पर लोहे के बडे पिंजरा लगाकर एक तरफ का फाटक खोलकर उसे रस्सी बांधकर करीब 150-200 मीटर तक जमीन पर रस्सी बिछाकर पिंजरे में मृत मवेशी, अनाज एवं अपशिष्ट खाना डालकर पिंजरें की निगरानी तथा जंगली जानवरों के पिंजरें में प्रवेश होने की निगरानी के लिए पास ही पेडों पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर सतत निगरानी रखी जाती है। चूंकि जंगली जानवरी मृत मवेशी एवं अपशिष्ट खाने की गंध से तुरन्त प्रभाव से आकर्षित होकर पिंजरें में प्रवेश करते है। उसके बाद जैसे ही जंगली जानवर उपरोक्त पिंजरें में प्रवेश होते ही सीसीटीवी कैमरें पर प्राप्त नोटिफिकेशन से रस्सी को खींचकर पिंजरें को बन्द कर जंगली जानवरों को अवैध रूप से पकडना पाया गया है।

मामले की घटना को योजनाबद्ध तरीके से कुल 04-05 व्यक्तियों ने अंजाम दिया तथा दो वाहन पिकअप एवं मोटरसाईकिल का इस्तेमाल किया गया। उपरोक्त डिटेनशुदा व्यक्तियों ने इस स्थान को चुनने के पिछे यह कारण रहा कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर मण्डल मण्डफिया का डम्प यार्ड एवं बच्चा हुआ खाना घटना के पास ही रोज डाला जाने से क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पाये जाने से इस स्थान का चयन किया गया। डिटेनशुदा व्यक्तियों ने घटना के करीब 03-04 दिन पहले घटनास्थल के पास स्थित शीशम के पेड पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर दो दिन तक लगातार निगरानी रखी गई एवं सीसीटीवी कैमरें की निगरानी से उपरोक्त सभी 04-05 व्यक्तियों ने पाया कि यहां काफी सारे जंगली जानवर डम्प यार्ड एवं बच्चा हुआ खाना को खाने के लिए लगातार आते है जिस पर सभी ने योजना बनाकर 01 मार्च को दोपहर करीब 02 बजे लोहे के पिंजरें को लाकर उक्त जंगल में लगाया एवं अन्यत्र स्थान से मृत गोवंश का शव पिकअप गाडी से लाकर उपरोक्त लोहे के पिंजरें में डाला गया। उसके बाद एक मोटरसाईकिल से अपशिष्ट खाना लाकर पिंजरें में डाला गया। उसके बाद सभी व्यक्तियों द्वारा लगे सीसीटीवी कैमरे के नोटिफिकेशन के आधार पर जंगली जानवरों के प्रवेश होते ही रस्सी खींचकर जंगली जानवरों का अवैध शिकार करना पाया गया है।

मण्डफिया थाना पुलिस टीम-
थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सैन पु.नि., एएसआई विश्राम, कालुसिंह, हैड कानि. नारायण लाल, मुकेश गजराज, महेन्द्र कुमार, कुलदीप व विकास।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE