BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2026, 7:29 pm
BIG NEWS : बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, फरारी एवं शरण देने में प्रयुक्त स्वीफ्ट, बोलेरो एवं वेन्यू कार को किया जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उदयपुर कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर 01 जून को अजयराज सिंह पर हुई फायरिंग से मौत के मामले में हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफतार किया है। मामले में मुख्य आरोपी, शरण देने वाले सहित अब तक 28 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फरारी एवं शरण देने में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, बोलेरो एवं वेन्यू कार को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में दिंनाक 01.06.2025 की रात्रि को 10.30 बजे सेमलपुरा चौराहे पर विकास होटल की छत पर बेठे अजयराज सिंह पुत्र शिवसिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथी होटल पर खाना खा रहे थे, तब मनोज चौधरी ने रेकी कर अजयराज सिंह झाला की लोकेशन देकर ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट व उसके साथियो को होटल पर बुलाया, जो ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट अपने 15 साथियो के साथ कुल 3 गाडियो में विकास होटल पर पहुंच कर अजयराज सिंह झाला निवासी मोड जी का मिन्नाणा व उसके साथियो पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुवे अजयराज सिंह की हत्या कर दी गई तथा हत्या के पश्चात अजयराज सिंह की डस्टर व बोलेनो गाडी में तोडफोड कर पेट्रोल छिडककर आग लगा दी गई।

मामले में ओमप्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत रिर्पाेट पर पुलिस थाना कोतवाली पर प्रकरण दर्ज कर घटना कारित करने वाले आरोपियों को दस्तयाब करने हेतु जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ के सुपरविजन में तुलसीराम पुलिस निरीक्षक की टीम ने पूर्व में दौराने अनुसंधान उक्त प्रकरण की घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह निवासी डेट सहित घटना कारित करने वाले एवं आरोपियों की फरारी में सहयोग कर साश्यपूर्वक संश्रय देने वालो सहित कुल 25 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। 

प्रकरण में शेष रहे मुख्य आरोपी भैरु झूपड़ा व अन्य की तलाश हेतु एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के सुपरविजन में उक्त प्रकरण में वांछित मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर वगैरा की तलाश हेतु तुलसीराम प्रजापति पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा फरार मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर की तलाश हेतु तकनिकी आधार एवं ह्यूमन इंटेलीजेंस का प्रयोग करते हुऐ वांछित आरोपी के संबंध में सूचना संकलित कर ऋषभदेव उदयपुर पहुँच कर मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर की तलाश की गई परन्तु आरोपी भैरू गुर्जर मौका पाकर कैलाश चन्द्र जाट के सहयोग से फरार हो गया। 

मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर की फरारी में साशयपूर्वक सहयोग करने वाले लादूलाल पुत्र बालूराम गुर्जर निवासी दौलाजी का खेड़ा थाना गंगरार एवं किशनलाल पुत्र फूलचन्द गुर्जर निवासी मोती बुकन का खेड़ा थाना गंगरार चित्तौड़गढ़ को ऋषभदेव उदयपुर से डिटेन किया गया एवं मुख्य आरोपी भैरू गुर्जर को ऋषभदेव से फरार करने वाले कैलाश चन्द्र पुत्र भैरूलाल जाट निवासी रूपाहेली थाना सदर भीलवाड़ा को रूपाहेली से डिटेन कर पूछताछ की गई, उक्त तीनो को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

मुख्य अभियुक्त भैरू गुर्जर द्वारा फरारी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, लादूलाल गुर्जर व किशनलाल गुर्जर द्वारा फारारी में सहयोग में प्रयुक्त बोलेरो कार एवं मुख्य अभि. भैरू गुर्जर को ऋषभदेव से गंगरार तक फरार कर साशयपूर्वक सहयोग कर संश्रय देने वाले कैलाश चन्द्र जाट द्वारा फरारी में प्रयुक्त वेन्यू कार को जब्त किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी कैलाश चन्द्र जाट, लादूलाल गुर्जर एवं किशनलाल गुर्जर से प्रकरण के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी फरार अपराधी की मदद करने वालो के विरूद्ध लगातार सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE