मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना दलौदा पुलिस ने एक वाहन चोर को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में दलौदा तथा कोतवाली से चोरी हुई 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिंह बघेल और एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा प्रभारी शुभम व्यास की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की। आरोपी विक्रम उर्फ हवलदार (26), पिता रामबीर सिंह बंजारा, निवासी थाना डोलना जिला काशीरामनगर, उत्तरप्रदेश, हाल मुकाम डोसी बिल्डिंग अभिनंदन नगर, मंदसौर को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि थाना दलौदा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए तथा विश्वसनीय मुखबिरों से जानकारी लेकर आरोपी की तलाश की। कार्रवाई में आरोपी से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई।

थाना प्रभारी शुभम व्यास और टीम के सदस्यों- प्र.आर.55 दीपेंद्र सिंह, आर.485 कुलश्रेष्ठ सिंह और आर.739 विजेन्द्र सिंह को इस सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
