BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 6:34 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 साल से फरार वाहन मालिक गिरफ्तार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा, 8 क्विंटल 39 किलो अफीम डोडाचूरा किया था जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में 6 साल से फरार वाहन मालिक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थाे की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही करने हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 


दिनांक 30.06.2019 को मंगलवाड थाना पुलिस व जाप्ता ने दौराने नाकाबन्दी मोरवन टोल नाके के पास निम्बाहेडा की तरफ से आयी बिना नम्बरी पीले रंग की स्कुल बस के चालक प्रेमाराम पुत्र मंगलाराम जाट निवासी भेरा की ढाणी भाण्डु कला थाना बोरानाडा जिला जोधपुर के कब्जेशुदा बिना नम्बरी स्कुल बस से 8 क्विटल 39 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व बिना नम्बरी स्कुल बस को जब्त किया गया था उक्त बस चालक प्रेमाराम को गिरफ्तार कर थाना पर प्रकरण दर्ज कर  अनुसंधान किया गया।


घटना में वाहन स्वामी की तलाश व गिरफ्तार हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में  थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पुनि व थाना मंगलवाड़ के एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि. राकेश कुमार व सुभाष कुमार द्वारा घटना में प्रयुक्त जप्तशुदा वाहन बिना नम्बरी स्कुल बस के वाहन स्वामी सुरेश भाई उर्फ सुरेश गोस्वामी पुत्र संतोक भाई उर्फ संतोष गोस्वामी निवासी गजानंद सोमिल बाजवा थाना जवाहर नगर जिला वडोदरा गुजरात हाल अशोक नगर पुलिस थाना प्रतापनगर जिला जोधपुर पश्चिम (राज.) को डिटेन कर अनुसंधान किया गया बाद अनुसंधान के उक्त आरोपी को गिरफतार कर न्यायीक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE