मंदसौर। थाना भानपुरा चौकी भैसोदामंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 1,90,000 रुपये मूल्य के एमडी पावडर और डोडाचुरा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर. सी. दांगी और चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उनि बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

मौके पर मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर एमडी पावडर कुल 150 ग्राम और डोडाचुरा 4.242 किलो लेकर किसी तस्कर को पहुंचाने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार कुशाल सिंह (23), लखन सिंह (21) को पकड़कर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ जब्त किया। जांच के दौरान तीसरे आरोपी दशरथ सिंह (24) को भी गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्री में शामिल हैं-
एमडी पावडर- 150 ग्राम, मूल्य लगभग 2,00,000
डोडाचुरा- 4.242 किलो, मूल्य लगभग 10,000
2 एंड्रॉयड मोबाइल, मूल्य लगभग 20,000
बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, मूल्य लगभग 60,000

फरार आरोपी-
धीरप सिंह, निवासी कुंडीखेड़ा, थाना भवानीमंडी।
आरोपियों के खिलाफ थाना भानपुरा में अपराध क्रमांक 65/26 के तहत धारा 8/15, 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि विवेचना जारी है और सभी संलिप्तों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

सराहनीय कार्य में शामिल-
निरीक्षक आर. सी. दांगी (थाना प्रभारी भानपुरा), उनि बलवीर सिंह यादव (चौकी प्रभारी भैसोदामंडी), सउनि औकार सिंह ठाकुर, आर 482 मुख्तियार सिंह, आर 565 लोकेन्द्र सिंह, आर 763 राजेन्द्र सिंह राजावत, आर 797 मुकेश पाटीदार।
