BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 3:23 pm
BIG NEWS : मंदसौर शहर की कोतवाली पुलिस और अज्ञात आरोपी, जब दो अलग-अलग स्थानों पर दिया इन बड़ी वारदातों को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही मुखबिर से मिली पुख्ता भनक, हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेगा सलाखों के पीछे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने जगदीश मंदिर और गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी नवीन पिता प्रदीप शर्मा (34) मूल निवासी भानपुरा, मंदसौर, वर्तमान निवासी श्रीकोल्ड चौराहा के पास को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी गए भगवान के मुकुट, मोर पंख, गदा, बांसुरी, दानपेटी और नगदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल और नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में यह कार्रवाई सफल हुई।

घटनाओं का संक्षिप्त विवरण-
जगदीश मंदिर चोरी- 21 जनवरी 2026 को फरियादी जितेन्द्र व्यास ने बताया कि मंदिर का गर्भगृह खुला मिला और भगवान के चांदी के आभूषण, गदा आदि चोरी हो गए। मामले में अपराध क्रमांक 64/2026 दर्ज किया गया।

गणपति मंदिर चोरी- 05-06 मार्च 2026 की मध्यरात्रि को संतोष पुरोहित ने बताया कि सिद्दी विनायक गणपति मंदिर की दो दानपेटी चोरी हो गई। मामले में अपराध क्रमांक 154/2026 दर्ज किया गया।

अपराध अनुसंधान और गिरफ्तारी-
थाना कोतवाली पुलिस ने जनवरी 2026 से लगातार संदिग्धों की पतारसी की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपी ने दोनों मंदिर चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी गया सामान, दानपेटी, नगदी और भगवान के आभूषण बरामद किए।

आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि-
- वर्ष 2023 में साई मंदिर की दानपेटी चोरी का आरोपी।
- वर्ष 2016 में बलात्कार, एससी/एसटी एक्ट एवं पोक्सो एक्ट के अपराध में शामिल।
- वर्ष 2022 में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का चलने का तरीका और चोरी के समय पहना कंबल बरामद माल के अनुसार मेल खाता है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी-
नि. पुष्पेन्द्र सिह राठोर (थाना प्रभारी), उनि संदीप मोर्य, उनि उमेश व्यास, आरक्षक 60 विशाल लबाना, आरक्षक 922 समरथ चौहान, आरक्षक 236 भानूप्रताप सिंह, आरक्षक 103 शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक जितेन्द्र मालोदे, आरक्षक 463 हरिश राठौर, आरक्षक 861 नरेन्द्र सिंह तथा सीसीटीवी कंट्रोल मार 471 कविता राठौर।

थाना कोतवाली पुलिस की तत्परता और तकनीकी प्रयासों के चलते दोनों मंदिरों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जिससे मंदिरों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की संतुष्टि सुनिश्चित हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE