BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 3:52 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की मंगलवाड़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी को देख तस्कर ने उठाया ये कदम तो हुआ शक, फिर जैसे ही स्कार्पियों को रोककर ली तलाशी..., माजरा देख उड़ गए सबके होश, मौके से माधुलाल गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर स्कोर्पियो गाड़ी से 02.78 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पु.नि. थाने के पुलिस जाप्ता एएसआई जगदीशचन्द्र, कानि. राकेश कुमार, सुनिल, टंवरसिंह व रोशन लाल के साथ सर्कल गश्त करता हुआ छापरी गाँव से सिक्स लेन चढने वाले कच्चे रास्ते पर चल रहा था, कि सिक्स लेन की तरफ से एक स्कॉर्पियो  आई जो पुलिस वाहन को देखकर चालक द्वारा स्कार्पियों को बायी तरफ कच्चे रास्ते में तेजगति से घुमा ली जिसको करिब 200 मीटर की दुरी पर घेरा देकर पकडा, जिसको पकडकर नाम पता पूछा तो स्कार्पियो चालक ने अपना नाम माधु लाल अहीर पुत्र कन्हैयालाल अहीर निवासी धारता पुलिस थाना भीण्डर जिला उदयपुर होना बताया। उक्त स्कार्पियों चालक माधुलाल अहीर के कब्जे से 02.78 ग्राम अवैध मिथईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) जब्त की जाकर स्कार्पियो को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी माधुलाल अहीर के विरूद्ध पूर्व में पुलिस थाना रिको आबूरोड, जिला सिरोही में अवैध मादक पदार्थ अफीम का प्रकरण दर्ज होकर जैर ट्रायल है।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE