BREAKING NEWS
KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 1:52 pm
BIG NEWS : सगराना की गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में मैकेनिक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मशीन में डीजल डालते समय हुई ये बड़ी अनहोनी, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों ने लगाया शव ले जाने का दबाव बनाने का आरोप, अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार, खाकी जुटी जांच में, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के समीप सगराना स्थित गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में काम कर रहे एक मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जयराम गुप्ता (45) पिता सरल गुप्ता, निवासी थाना रघुनाथपुर बड़ुवा, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर और मजदूरों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयराम गुप्ता फैक्ट्री में रीगर के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8.20 बजे वे हाइड्रो मशीन में डीजल डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वे वहीं गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिचितों और साथियों का कहना है कि मामले में जल्द पोस्टमार्टम कर शव ले जाने का दबाव बनाया जा रहा था।

वहीं फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से एचआर अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 8.20 बजे घटना की जानकारी मिलते ही जयराम गुप्ता को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से नियमों के अनुसार मृतक के परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी। बताया जा रहा है कि जयराम गुप्ता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में 16 वर्ष और 5 वर्ष की दो बेटियां हैं। पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

फिलहाल जयराम गुप्ता का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE