नीमच। शहर की अल्कोलाइड कॉलोनी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहित मेघवाल 32 वर्ष पिता कैलाश मेघवाल निवासी अल्कोलाइड कॉलोनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला कैंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
