चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस और डी.एस.टी. ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत संयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण और परिवहनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्यवाही का निर्देशन एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह और सुपरविजन वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह ने किया।

सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाधिकारी गंगरार मोतीराम पु.नि. और जाप्ता टीम ने जोजरो का खेड़ा टोल नाके के पास मिनाक्षी होटल के पास 39 वर्षीय सुरेश कुमार, पुत्र लेहरूलाल जाट, निवासी बडोदिया, थाना चन्देरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन किया। उनके कब्जे से काले रंग के बैग में चार प्लास्टिक थैलियों में 2 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीमरू मोतीराम पु.नि., एएसआई रमेश चंद्र, कानि. रणजीत, दिनेश, गणपतराम, जगदीश, भैरूलाल, डीएसटी के हेड कानि. भूपेन्द्र सिंह, कानि. राजदीप, विजय, विक्रम, दीपक।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
