BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 11, 2026, 6:41 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब अफीम लेकर रवाना हुआ नीमच जिले का जसवंत नागदा तो एक्शन में आए अधिकारी, बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पकड़ा, फिर जैसे ही ली तलाशी, बैग खोलते ही उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था ब्लैक गोल्ड, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में हैड कानि. हरविन्दर, कानि. कन्हैया लाल, जगदीश, राकेश, रणजीत, हेमन्त व सरिया राम द्वारा बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर आरोपी 30 वर्षीय जसवन्त नागदा पुत्र कन्हैया लाल नागदा निवासी रेवली देवली थाना नीमच सीटी जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के कब्जे शुदा बैग की नियमानुसार तलाशी ली गई तो बैग मे एक पारदर्शी थैली में से 2 किलो 32 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी जसवन्त नागदा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE