मंदसौर। काला खेत क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना काला खेत स्थित गली नंबर 2 की बताई जा रही है, जहां दो व्यापारी और दुकानदार आपस में भिड़ गए।

जानकारी के अनुसार गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान चार लोग घायल हो गए। घायलों में कमलेश सोनी, हनी डालवानी, अक्षत सोनी और राजेश सोनी शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
