नीमच। जिले के कुकडेश्वर में पिछले दिनों एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक मुकेश मेघवाल (42) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च को बुधवार शाम लगभग 7 बजे मुकेश मेघवाल पुत्र पूरालाल मेघवाल निवासी मुखर्जी चौक कुकडेश्वर अपने घर से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नीमच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मुकेश मेघवाल की मौत हो गई।

शनिवार को जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
