BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 12:09 pm
BIG REPORT : अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नाहरगढ़ थाना पुलिस ने पकड़ी अंग्रेजी शराब की 350 पेटियों की बड़ी खेप, सोयाबड़ी के कट्टों के नीचे छुपाकर की जा रही थी तस्करी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ नाहरगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोयाबड़ी के कट्टों की आड़ में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 350 पेटियों की खेप बरामद की।

ट्रक से बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये-
मामला नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के रुपनी-कचनारा रोड पुलिया, फतेहगढ़ इलाके का है। पुलिस को एक लावारिस खड़ा ट्रक मिला। तलाशी लेने पर ट्रक में सोयाबड़ी के लगभग 100 प्लास्टिक कट्टों के नीचे शराब छुपाकर रखी गई थी। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

ट्रक और मामला आबकारी एक्ट के तहत दर्ज-
शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। नाहरगढ़ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क की संभावना-
पुलिस का अनुमान है कि यह अवैध शराब अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब ट्रक मालिक और शराब तस्करों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE