BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 12:33 pm
KHABAR : चेटीचंड महोत्सव- स्वास्थ्य और स्वाध्याय का संगम, सिंधु सेना महिला संगठन का प्रेरक एक्यूप्रेशर एवं स्वाध्याय कार्यक्रम संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में सिंधु सेना महिला संगठन द्वारा महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मनिर्भरता और स्वाध्याय के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भागेश्वर महादेव परिसर में एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4.00 बजे भगवान झूलेलाल जी के चित्र पर माल्यार्पण और आरती के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत सेवा, संस्कार और स्वास्थ्य के संदेश के साथ की गई।

एक्यूप्रेशर और स्वाध्याय पर ज्ञानवर्धक सत्र-
एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ बंसीलाल परिहार ने एक्यूप्रेशर के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी देते हुए कई महिलाओं के दर्द पर पॉइंट दबाकर तुरंत राहत प्रदान की। इसके पश्चात मोनिका रामनानी ने स्वाध्याय पर उद्बोधन देते हुए दिनचर्या, संतुलित आहार, योग और प्राणायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय बताए।

संगठन के प्रयासों और संदेश-
सिंधु सेना महिला संगठन की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी प्रेमाणि ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। सहसचिव तृप्ति पुरोहित ने संगठन द्वारा किए जा रहे सेवा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कार आधारित कार्यों पर प्रकाश डाला। समाज के वरिष्ठ मनोहर अर्जनानी ने महिलाओं को अपने कार्य स्वयं करने, सक्रिय जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विशेष उपस्थितियां
कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष ईश्वर आहूजा, महासचिव महेश वरर्धर्नी, राजकुमार मंगवानी, चिंटू लोहाना, सिंधु सेना महिला संगठन संरक्षक पूनम रोहिडा, शोभना रोहिडा, और समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला संगठन के पदाधिकारी पूजा केवलानी, आकांक्षा तलरेजा, मधु केवलानी, रीना रामनानी, दिव्या लालवानी, कौशल्या केसवानी, ज्योति लालवानी, पायल लालवानी, रेखा अंदानी, स्नेहा तलरेजा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन हिना गोविंदा ने किया, जबकि आभार सिमरन गोविंददानी ने व्यक्त किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE