गरोठ। नगर के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी राकेश जोशी पिता रमेश जोशी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राकेश पहले सेना में जवान था। वह लगभग 8-9 महीने पहले नौकरी छोड़कर घर लौट आया था और इस दौरान अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था। इस घटना से मोहल्ले में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
