चित्तौड़गढ़। थाना शम्भुपूरा पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महेन्द्रा एक्सयूवी से 5 ग्राम अवैध एमडी जब्त किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

नाकाबंदी के दौरान सावा कन्नोज रोड स्थित सांड तिराया पर महेन्द्रा एक्सयूवी को रोका गया। वाहन में सवार जुबैर, पिता उस्मान, 28 वर्ष, कजोडपुरा सावा, आकिब खान पठान उर्फ डमरू, पिता सकूर खांन पठान, 33 वर्ष, कन्नोज रोड नई आबादी सावा, और मोनिस शेख उर्फ कल्लु पठान, पिता हसीनुद्दीन शेख, 22 वर्ष, कन्नोज रोड नई आबादी सावा को पकड़कर वाहन सहित एमडी जब्त किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन 94604-25643 पर सूचना दें।
