BREAKING NEWS
BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 12:07 pm
KHABAR : देवास में सुतली बम-बारूद और पटाखा सामग्री जब्त, घने जंगल में संचालित हो रही थी फैक्ट्री, कई मजदूर मिले-संचालक का खुलासा बाकी, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। मध्य प्रदेश की देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में टीन शेड के नीचे संचालित हो रही अवैध फटाखा फैक्ट्री पर दबिश दी। जहां पर कई मजदूर मिले। हालांकि अभी तक संचालक का खुलासा नहीं हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। यह पूरा मामला उदयनगर थाना क्षेत्र का है।


देवास जिले के आदिवासी क्षेत्र के पोलखाल जंगल में अवैध गतिविधि का बड़ा मामला सामने आया है। जहां घने जंगल में टीन शेड के नीचे पटाखों की दो अवैध फैक्ट्रियां संचालित हो रही थीं। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन में एडिशनल एसपी एच एन बाथम, उदयनगर थाना प्रभारी सी एल रायकवार और बीडी वीरा ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। जहां भारी मात्रा में सुतली बम, बारूद और पटाखे बनाने की सामग्री बरामद की गई।


पुलिस के अनुसार, मौके से हजारों की संख्या में सुतली बम और बारूद से भरे पैकेट मिले हैं। इसके अलावा पटाखे तैयार करने में उपयोग होने वाले कागज, धागे, केमिकल और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री की गिनती और जांच की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE