BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 3:36 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 90 हजार के लिए हैवानियत, एथेनॉल चोरी के शक में ड्राइवर पर टूटा कहर, मालिक ही बना जल्लाद, ड्राइवर को बंधक बनाकर पाइप-रॉड से पीटा, पीड़ित का ऑडियो भी हुआ वायरल-‘पैसे नहीं दिए तो मार देंगे’, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक ट्रक ड्राइवर को पेट्रोल पंप पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालक और उसके साथियों ने ड्राइवर पर एथेनॉल चोरी का आरोप लगाकर उससे 90 हजार रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर उसे ऑफिस में बंद कर प्लास्टिक के पाइप और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को लिया हिरासत में-
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196-बी, 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी को राउंडअप किया था। जबकि दो फरार थे, जिन्हें भी तलाश कर हिरासत में लिया गया है। 

नागपुर से एथेनॉल लेकर आया था ड्राइवर-
पीड़ित भूपेंद्र सिंह राजपूत (36) पिता गंगासिंह राजपूत निवासी ग्राम मढ़ी गंगेव जिला रीवा ने पुलिस को बताया कि वह करीब डेढ़ महीने से पिपलिया मंडी निवासी आर्यन अग्रवाल के टैंकर पर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। भूपेंद्र के अनुसार 4 मार्च को वह नागपुर से ट्रक में एथेनॉल भरकर इंदौर पहुंचा था। 13 मार्च को उसने डिपो में एथेनॉल खाली कर कंपनी के मैनेजर को सूचना दे दी और ट्रक को इंदौर की पार्किंग में खड़ा कर उसी में सो रहा था।

कार से पिपलिया मंडी ले जाकर लगाया चोरी का आरोप-
पीड़ित के अनुसार 14 मार्च की सुबह करीब 5 बजे कंपनी का कर्मचारी शुभम सैनी उसके पास आया और कहा कि उसे दूसरी गाड़ी पर शिफ्ट किया जा रहा है। वह अपना बैग लेकर उसके साथ कार में बैठ गया। करीब सुबह 11 बजे उसे पिपलिया मंडी स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाया गया, जहां आर्यन अग्रवाल और उसके बड़े भाई ने उस पर ट्रक से करीब 900 लीटर एथेनॉल निकालकर बेचने का आरोप लगाया और बदले में 90 हजार रुपये की मांग की।

पैसे नहीं देने पर ऑफिस में बंद कर पीटा-
भूपेंद्र ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने कोई चोरी नहीं की है, यदि कोई कमी है तो उसकी तनख्वाह से काट ली जाए। इतना सुनते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार इसके बाद आर्यन अग्रवाल, उसका बड़ा भाई और शुभम सैनी उसे पेट्रोल पंप के ऑफिस पर ले गए, जहां उसे बंद कर प्लास्टिक के पाइप और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे जान से खत्म कर देंगे। मारपीट के दौरान ड्राइवर के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।

किसी तरह बचकर थाने पहुंचा, दर्ज कराई शिकायत-
मारपीट के बाद ड्राइवर किसी तरह वहां से निकलकर पिपलिया मंडी थाने पहुंचा और पूरी घटना पुलिस को बताई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि नागपुर से लाए गए एथेनॉल की मात्रा कम पाई गई थी, इसी बात को लेकर मालिक और अन्य लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ऑडियो वायरल, पत्नी से पैसे मंगाते सुनाई दिया ड्राइवर-
इस पूरे मामले में पीड़ित का एक ऑडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में ड्राइवर अपनी पत्नी से जल्द पैसे लाने की गुहार लगाते हुए कह रहा है कि अगर पैसे नहीं पहुंचे तो उसे जान से मार दिया जाएगा। ऑडियो वायरल होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE