नीमच। ग्वालटोली टंकी क्षेत्र में सोमवार शाम एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया। मृतक की पहचान घनश्याम पिता हरीशचंद जाट उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घनश्याम ग्वालटोली टंकी क्षेत्र में अकेले रहता था और मूल रूप से रामपुरा थाना क्षेत्र के दुदलई गांव का निवासी बताया जा रहा है। सोमवार शाम को उसने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

सूचना मिलने पर केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
