नीमच। पुलिस थाना नीमच केंट को नाबालिग अपहृत बालिका की दस्तयाबी में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नाबालिग बच्चों की दस्तयाबी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में थाना नीमच केंट टीम ने यह सफलता हासिल की।
घटना का विवरण
दिनांक 06 फरवरी 2026 को फरियादी अर्जुन पिता बनवारीलाल भील निवासी ग्वालटोली, नीमच ने थाना नीमच केंट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 02 फरवरी की शाम से घर से लापता है। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर अपहरण की आशंका जताई गई।
प्रकरण में थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से दिनांक 17 मार्च 2026 को बालिका को दस्तयाब कर लिया गया।
कानूनी कार्यवाही पूर्ण
पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
इनका रहा विशेष योगदान
इस सफलता में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उपनिरीक्षक भगवत सिंह तंवर, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (सायबर सेल) सहित थाना नीमच केंट एवं साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।