BREAKING NEWS
KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<     NEWS : मुक्ति धाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 51.. <<     NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इकाई चंदेरिया.. <<     NEWS : मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज.. <<     NEWS : गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हर कदम पर सहयोग,.. <<     देवास आनंद भवन पैलेस में मना जश्न,नवनियुक्त.. <<     NEWS : भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नगर मंडल की.. <<     NEWS : हरियाली का संदेश- चित्तौड़गढ़ में जिला.. <<     KHABAR : अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ बाईपास व.. <<     मंदसौर में छात्रों के समर्थन में किसान नेता.. <<     NEWS : शुद्ध पेयजल पर प्रशासन की सख्त निगरानी,.. <<     KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<     KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 5:57 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की शंभूपुरा थाना पुलिस और गिलूंड-अरनोदा रोड, जब खाकी ने की नाकाबंदी तो पहुंची अल्टो कार, फिर जैसे ही चालक ने उठाया ये कदम..., अधिकारियों को हुआ शक, पीछा कर ली तलाशी तो खुला अवैध मादक पदार्थ की तस्करी का सच, बड़ी मात्रा में माल जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना शम्भुपुरा ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी धर्मराज मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिलूंड-अरनोदा रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी देखकर वाहन को तेज गति से पहाड़ी की ओर भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया, परंतु रात का अंधेरा होने के कारण चालक मौके से फरार हो गया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 38 किलो अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने, कंट्रोल रूम या नारकोटिक हेल्पलाइन 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE