मनासा। कचोली गांव में बुधवार शाम एक चौंकाने वाली चाकूबाजी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सीमा पति रायमल धनगर (28 वर्ष), निवासी गायरी, कचोली पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी भविष्यनाथ, पिता विनोद नाथ, निवासी कचोली ने महिला पर वार किया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
