गरोठ। मलकाना निवासी पूर्व सरपंच मोतीलाल मेहर के पुत्र श्यामलाल मेहर (25 वर्ष) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार श्यामलाल ने पिता की लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से यह कदम उठाया।

परिवारजनों ने बताया कि श्यामलाल मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहा था और उसका उपचार भी चल रहा था। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
