BREAKING NEWS
BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<     NEWS : मुक्ति धाम में गूंजा हरियाली का संदेश, 51.. <<     NEWS : बिरला कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, इकाई चंदेरिया.. <<     NEWS : मुनि संजय कुमार ठाणा-3 का उदयपुर आगमन, आज.. <<     NEWS : गर्भवती महिलाओं को मिलेगा हर कदम पर सहयोग,.. <<     देवास आनंद भवन पैलेस में मना जश्न,नवनियुक्त.. <<     NEWS : भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नगर मंडल की.. <<     NEWS : हरियाली का संदेश- चित्तौड़गढ़ में जिला.. <<     KHABAR : अन्नदाता के आंसुओं पर अधिकारियों की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ बाईपास व.. <<     मंदसौर में छात्रों के समर्थन में किसान नेता.. <<     NEWS : शुद्ध पेयजल पर प्रशासन की सख्त निगरानी,.. <<     KHABAR : निगम के नव-नियुक्त एल्डरमैन का भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 3:55 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की सीतामऊ थाना पुलिस और बिना नंबर की बोलेरो, जब खाकी ने ग्राम मानपुरा आम रोड पर घेराबंदी कर रोका वाहन, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद ली तलाशी, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ देख उड़ गए अधिकारियों के होश, राहुल कुमावत व राहुल पाटीदार चढ़े हत्थे, दो तस्कर हुए फरार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। सीतामऊ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 क्विंटल 22 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

थाना सीतामऊ में पदस्थ उप निरीक्षक ओपी राठौर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम मानपुरा आम रोड स्थित विश्वकर्मा कृषि यंत्र दुकान के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान बिना नंबर की बोलेरो पिकअप वाहन से 37 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 7 क्विंटल 22 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 83 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने मौके से राहुल पिता लक्ष्मीनारायण कुमावत (25) निवासी हतुनिया थाना अफजलपुर तथा राहुल पिता दिनदयाल पाटीदार (32) निवासी झावल थाना अफजलपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं सत्यनारायण पिता निर्भयराम पाटीदार निवासी कुंचड़ोद और कन्हैयालाल पिता अशोक पाटीदार निवासी हतुनिया फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन व अन्य सामग्री भी जब्त की है। इसमें एक बोलेरो पिकअप (कीमत लगभग 3 लाख रुपए), नीले रंग का जॉन डियर ट्रैक्टर (कीमत लगभग 5 लाख रुपए) तथा दो मोबाइल फोन (कीमत करीब 20 हजार रुपए) शामिल हैं।

मामले में थाना सीतामऊ में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE