मंदसौर। जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक हरीश जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार हरीश जाटव, पिता नागुलाल जाटव, निवासी ग्राम बेलारा, मजदूरी कर घर लौट रहा था। वह मोटरसाइकिल के हैंडल पर तेल की केन रखकर ले जा रहा था। इसी दौरान केन हैंडल में उलझ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर, मुंह, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में वाहन चलाते समय सावधानी और सुरक्षित लोडिंग को लेकर चर्चा हो रही है।