नीमच। सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण भगवान श्री झूलेलाल जी के 1076वें जन्मोत्सव चेटीचंड एवं सिंधी दिवस के महापर्व के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में चेटीचंड उत्सव समिति द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे भागेश्वर महादेव मंदिर से भव्य वाहन रैली निकाली गई।
इस अवसर पर बेटी को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान करने वाली संस्था आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की महिला पदाधिकारी सदस्यों ने नया बाजार, बजरंग चौक और भोजु का चौराहा के पास रैली में शामिल समाजजनों का मोती की माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।
समाजजनों को स्वागत करते हुए विक्रम संवत नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई और काली मिश्री, काली मिर्च, नीम की पत्ती एवं मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। साथ ही ठंडा पेयजल, बिस्किट और फ्रूटी जूस का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर उत्सव समिति प्रमुख मनोहर अर्जनानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मुखी ईश्वर आहुजा, राजकुमार मंगवानी, महासचिव महेश वर्धानी, गजेंद्र चावला, प्रकाश मोटवानी, एडवोकेट माया मीनू लालवानी, जया अठवाणी, राखी अठवाणी, खुशबू अठवाणी, प्रगति बुधवानी, निशा आहूजा, नंदिनी वर्धानी, कविता गुरुनानी, टैगोर बस्ती से चंद्र प्रकाश मोमू लालवानी, निर्मल देव नरेला, वैभव पारीक, राजू राठौड़, ईश्वर लालवानी, देवीसिंह बबलू यादव, राजकुमार पप्पी सोनी, एडवोकेट विनोद शर्मा, दीपक बुधवानी, नानू भाई, राकेश अठवाणी, रमेश केवलानी, मुकेश चौहान सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
समाजजन केसरिया दुपट्टा, मोती माला, कुमकुम तिलक, नीम पत्ती, काली मिर्च और मिश्री मिठाई से स्वागत कर सम्मानित किए गए।