मनासा। आज गुर्जर गोड़ ब्राह्मण समाज द्वारा अपने आराध्य देव श्री महर्षि गौतम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के पहले छण्यात ब्राह्मण समाज धर्मशाला में समाजजन, महिलाएं और बच्चे एकत्रित हुए और महर्षि गौतम की पूजा-अर्चना के साथ चल समारोह का शुभारंभ किया गया।
चल समारोह विजय स्तंभ, गांधी चौक होते हुए सोमनाथ महादेव पहुंचा, जहां महर्षि गौतम की पालकी की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद चल समारोह सदर बाजार से होते हुए अल्हेड दरवाजा तक गया, जहां परशुराम सेना द्वारा समाजजनों का स्वागत एवं महर्षि गौतम की पूजा की गई।
भव्य चल समारोह का समापन पुनः ब्राह्मण समाज धर्मशाला पर हुआ, जहां सभी गुर्जर गोड़ समाज के सदस्य समाजिक भोज का आनंद लेने के साथ समारोह की समाप्ति में शामिल हुए।
समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने इस अवसर पर सभी समाजजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य श्री देवीलाल शर्मा, कैलाश उपाध्याय, पंडित कंवरलाल, पुरोहित जगदीश जोशी, जयप्रकाश तिवारी, पंकज तिवारी, हेमंत शर्मा, हरीश पुरोहित, धनराज तिवारी, दीपक तिवारी, पंकज शर्मा, हिमांशु शर्मा, अनिल उपाध्याय, आशीष शर्मा, राजू पुरोहित, गोविंद उपाध्याय, हरीश पंचारिया सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।