BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2026, 10:52 am
KHABAR : पंचकल्याणक महा महोत्सव की पत्रिका विमोचन कार्यक्रम सिंगोली में संपन्न, आचार्य श्री विद्यासागर जी व मुनि प्रणम्य सागर जी के चित्र अनावरण के साथ दिखा धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर में 2 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महा महोत्सव की पत्रिका विमोचन का कार्यक्रम श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आचार्य श्री विद्यासागर जी अर्हम, योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी मुनिराज के चित्र अनावरण, मंगलदीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समस्त दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, संरक्षणगण, युवा परिषद के सदस्य, महिला एवं बालिका मंडल की उपस्थिति रही।

समाज के अध्यक्ष भरत जैन मोटानाक ने बताया कि पंचकल्याणक महा महोत्सव को लेकर समाज में अपार उत्साह है। दस वर्षों के इंतजार के बाद यह महोत्सव अब करीब है। नगर में धार्मिक बैनर और पोस्टर के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। मुख्य पंडाल और अन्य तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।

भरत जैन ने बताया कि सकल दिगंबर जैन समाज सिंगोली तन-मन-धन से इस महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरी तरह जुटा हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE