मंदसौर। थाना नाहरगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए 550 पेटी अवैध विदेशी शराब जप्त की। यह शराब 6500 बल्क लीटर मात्रा में थी और कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
म.प्र. शासन के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक विनोद मीणा के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी और उनकी टीम ने कार्रवाई की।
मौके पर सउनि कन्हैयालाल यादव को मुखबिर सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक जीजे-36-वी-4253 में मक्का के बोरो की आड़ में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने नापाखेडा-बिल्लोद रोड पर मल्हारगढ़ की ओर जाने वाले ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच में 550 पेटी अंग्रेजी शराब मिलने के साथ ही फर्जी बिल्टी का भी खुलासा हुआ।
शराब को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी-
भरत रेबारी, पिता गोगन रेबारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वनाडा, तहसील रणावा, जिला पोरबंदर, गुजरात
जप्त सामग्री-
550 पेटी अंग्रेजी शराब (क़ीमत लगभग 70 लाख रुपये)
घटना में प्रयुक्त ट्रक जीजे-36-वी-4253 (क़ीमत लगभग 10 लाख रुपये)
सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि कन्हैयालाल यादव, प्रआर 608 दिलावर सिंह, आर 311 महेंद्र सिंह, आर 310 विक्रम सिंह, आर 13 विजयपाल, आर 349 राजीव सिंह और आर चालक 411 लियाकत मेव का विशेष योगदान रहा।
यह कार्यवाही अंतर्राज्यीय शराब तस्करी और नशा मुक्त प्रदेश अभियान में पुलिस की सख्त भूमिका को दर्शाती है।