कंजार्डा। कहते हैं कि जहाँ संस्कार और शिक्षा का संगम होता है, वहाँ सफलता कदम चूमती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, कंजार्डा के नन्हे सितारों ने।
विद्यालय के छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की तीन छात्राओं स्नेहल पिता मदनलाल धाकड़ चौकड़ी, महक पिता पप्पू लाल धाकड़ चौकड़ी, नव्या पिता अनिल धाकड़, कंजार्डा ने अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए नवोदय विद्यालय में चयन पक्का किया।
सफलता का यह क्रम यहीं नहीं रुका। विद्यालय के छात्र मिहिर पिता विनोद कुमार मालवीय, दीक्षा पिता जगदीश धाकड़, सोनम पिता रामेश्वर राठौर ने जिला उत्कृष्ट विद्यालय में चयन कर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।
इस अवसर पर ग्राम भारती मनासा के जिला प्रमुख संतोष मेवाड़ा, प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय, सरपंच भूरालाल खाती, उपसरपंच दिनेश मालवीय, मोतीलाल धाकड़, दिलीप भंडारी, तेजमल भंडारी, संजय नलवाया, शंकरलाल व्यास, सूरज धाकड़, जगदीश धाकड़, बंशीलाल धाकड़, अरुण मालवीय, अनिल मालवीय, महेंद्र भटनागर, दीपक बडेरा, हेमंत जायसवाल, ज्योति प्रजापत, निर्मला धाकड़, सुनीता राठौर, आशा सोनी, नेहा मेघवाल, देव्यानी मालवीय, वर्षा धाकड़, प्रियंका राजपूत, साक्षी मेहता, पायल चौधरी, प्रियंका बैरागी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।